फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2017 will be closed for fall of drains in the Ganges

2017 तक बंद होगा गंगा में नालों का गिरना

Sat, 13 Jun 2015 02:07 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
2017 will be closed for fall of drains in the Ganges

वाराणसी। दो साल में गंगा में किसी भी नाले का दूषित जल नहीं जाएगा। यह दावा नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के एडिशनल डायरेक्टर चमन लाल का है। उन्होंने शुक्रवार को गंगा और घाटों का निरीक्षण किया। नगर निगम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दीनापुर और रमना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 2017 तक बना लिया जाएगा। उसके बाद नालों के दूषित जल को शोधित करके ही गंगा में गिराया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असि और वरुणा नदी में गिरने वाले नालों और राजघाट के पास गंगा में गिरने वाले कोनिया नाले से सर्वाधिक दूषित जल गंगा में पहुंच रहा है। इसके अलावा मणिकर्णिका, त्रिलोचन, ललिता और हरिश्चंद्र घाट घाट पर नालों का पानी गंगा में गिर रहा है।
विज्ञापन

 इसके अलावा कई घाटों पर नालों का पानी बह रहा है। उन्होंने दावा किया कि दोनों एसटीपी बनने के बाद इन नालों का दूषित जल गंगा में नहीं गिरेगा। दीनापुर में किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार जल्द से इस मामले को निबटा दे तो वहां काम तेजी से शुरू हो जाएगा। रमना में भी काम जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घाट पर गंदगी न हो इसके लिए स्थानीय निकाय डस्टबिन और टॉयलेट की व्यवस्था करे। साथ ही अस्सी से राजघाट तक सफाई के लिए सफाईकर्मी और सुपरवाइजर नियुक्त कर उनकी जवाबदेही तय की जाए। गंगा को निर्मल बनाने और घाटों को साफ-सुंदर रखने के लिए लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है।
 गंगा किनारे जमा कूड़े का उठान नाव से कराया जाए। इसके लिए नगर निगम प्रस्ताव बनाकर भेजे। नमामि गंगे परियोजना के तहत नावें मुहैया कराने के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले निदेशक चमन लाल ने गंगा और घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद वे नगर निगम में महापौर रामगोपाल मोहले, नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक जेपी राय एवं जलकल के सचिव एसपी श्रीवास्तव के साथ बैठक कर अब तक किए जा रहे उपायों और प्रयासों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed