फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्नातकोतर के 19 पाठ्यक्रमों के लिए 15 हजार ने दी परीक्षा

स्नातकोतर के 19 पाठ्यक्रमों के लिए 15 हजार ने दी परीक्षा

Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
स्नातकोतर के 19 पाठ्यक्रमों के लिए 15 हजार ने दी परीक्षा
वाराणसी। बीएचयू में चल रही प्रवेश परीक्षा के पांचवें दिन स्नातकोत्तर के 19 पाठ्यक्रमों में पंजीकृत 18147 में से 15 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय की व्यवस्था के अनुसार प्रवेश परीक्षा कैंपस से बाहर ऑनलाइन कराई गई। चुनाव के कारण 19 मई को छोड़कर बाकी सभी दिन होने वाली परीक्षाएं 24 तक खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस बार स्नातक के 28 और स्नातकोत्तर के 116 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इसमें स्नातक की परीक्षा 17 मई को खत्म हो चुकी है, अब 24 तक स्नातकोत्तर की परीक्षा चलनी है। शनिवार को विश्वविद्यालय के बाहर बने कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर सबसे अधिक एमएससी फिजिक्स में 7182, एमए अंग्रेजी 2947, एलएलएम में 2898, एमए हिंदी में 1694 छात्र पंजीकृत थे।
विज्ञापन

इसके अलावा एमए पाली और पर्सियन में तीन-तीन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एमए अरबिक, हिस्ट्री आफ आर्ट, संस्कृत, तेलगू, बंगाली, जर्मन, म्यूजोलॉजी, उर्दू, नेपाली, एमएससी इन एनवायरमेंटल साइंसेज, एमए आरकोलॉजी, एमए फ्रेंच में दाखिले के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा नियंता ने बताया कि शनिवार को कुल पंजीकृत 18147 में करीब 15 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed