फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हत्या मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख रिंकू को उम्रकैद

हत्या मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख रिंकू को उम्रकैद

Wed, 08 May 2019 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
हत्या मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख रिंकू को उम्रकैद
मिर्जापुर/वाराणसी। वाराणसी के जैतपुरा थानाध्यक्ष रहे अजय सिंह की हत्या के मामले में हरहुआ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मझमिठिया निवासी अरविंद सिंह उर्फ रिंकू को अपर सत्र न्यायाधीश भगौती प्रसाद सक्सेना की अदालत ने दोषी पाया है। अदालत ने रिंकू को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 15 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत से ही रिंकू को जेल भेज दिया गया। रिंकू वाराणसी के कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, लखनऊ जिले के साथ ही बिहार में विभिन्न आपराधिक आरोपों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। रिंकू की पत्नी रीतू सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार वाराणसी के सहायक पुलिस अधीक्षक जीके गोस्वामी ने पांच मार्च 2001 को लंका थाने पर सूचना दी कि एक दिन पहले उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कैंट थाना के हुकुलगंज में तीन लोगों की हत्या से संबंधित अभियुक्त कृपाशंकर अपने साथी प्रीतम सिंह, मानू, सुभाष, बबलू सिंह, यदुनाथ, रिंकू सिंह व अन्य साथियों के साथ वाराणसी से मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में जा रहे हैं। सूचना पर तत्कालीन थानाध्यक्ष जैतपुरा अजय सिंह, थानाध्यक्ष सारनाथ केपी सिंह, चौकी इंचार्ज पहड़िया रतन सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुुमार दुबे, एसओजी उपनिरीक्षक भृगुनाथ मिश्र, थानाध्यक्ष रामनगर प्रदीप सिंह चंदेल, चौकी इंचार्ज कचहरी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी व उपनिरीक्षक संतोष सिंह को बुलाया और टीम लालगंज थाना क्षेत्र पहुंची।
विज्ञापन

वहां पता लगा कि पास के ही गांव में सभी आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ बगैर नंबर की इंडिका कार और जिला पंचायत अध्यक्ष मिर्जापुर की एंबेसडर कार से खाना खाने गए हैं। लालगंज थाना क्षेत्र की रवाही पुलिया के पास पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। लगभग 12 बजे रात इंडिका कार और अंबेसडर कार निकली। वाहन को रुकने का इशारा किया गया और बताया गया कि पुलिस है। पुलिस का नाम सुनते ही इंडिका कार से स्वचालित हथियारों से फायरिंग होने लगी। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष जैतपुरा अजय सिंह की मौत हो गई थी। जबकि, बदमाशों की तरफ से प्रीतम सिंह की मौत हुई थी और उनका साथी कृपाशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसओजी की टीम में शामिल अन्य घायलों को हेरिटेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed