{"_id":"5c928fccbdec22145c46dbdf","slug":"201553108940-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दिखी राय और मिश्र समर्थकों की गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दिखी राय और मिश्र समर्थकों की गुटबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अस्सी से लेकर सरोजा पैलेस तक स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। वाराणसी संसदीय सीट से टिकट के दावेदार पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र और पूर्व विधायक अजय राय के समर्थक अपने-अपने नेता की टोपियां लगाए हुए थे। सरोजा पैलेस में राय समर्थकों का बोलबाला था तो अस्सी घाट पर डॉ. मिश्र के समर्थकों की संख्या ज्यादा थी। वहीं विश्वसुंदरी पुल पर स्वागत के लिए डॉ. मिश्र ने एक तरफ अपनी और दूसरी तरफ प्रियंका की बड़ी फोटो की होर्डिंग लगाई थी। पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के समर्थकों के बीच मंगलवार रात हुए विवाद की तल्खी कम नहीं हुई। सरोजा पैलेस में भी दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
बनारस में प्रवेश के दौरान प्रियंका को पार्टी की गुटबाजी और संगठन की खामियां नजर आ गई थीं। गुटबाजी और अव्यवस्था के कारण सरोजा पैलेस में प्रियंका ने एक घंटे के कार्यक्रम को 13 मिनट में ही भाषण समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने अपने भाषण में बिना कोई उल्लेख किए चुनाव के दौरान पार्टी हित में पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें। मतदाताओं से जो कहें, करके दिखाएं।