{"_id":"5c8c0cd3bdec22145b20de0d","slug":"201552682195-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सेल्फी’ के सहारे मतदाता के दिल में उतरने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सेल्फी’ के सहारे मतदाता के दिल में उतरने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच पैठ मजबूत करने में जुट गई हैं। कद्दावर नेता व स्टार प्रचारक विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के सदस्यों के दिल में उतरने के प्रयास में हैं। व्यापारिक सभाओं और संस्थाओं की बैठकों में इनकी दस्तक भी बढ़ गई है। वह फोटो और सेल्फी लेकर आत्मीयता जताते देखे जाते हैं। समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा के साथ ही ये गणमान्य पार्टी की विचारधारा से भी सभी को अवगत करा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वाराणसी शहर में व्यापारियों, उद्यमियों व संस्थाओं के साथ खूब बैठकें की। इसका लाभ भी उन्हें मिला। उस दौरान छोटी-छोटी बैठकों में भी केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के स्टार प्रचारकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब जब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है तो यही फार्मूला सभी पार्टियों ने अपना लिया है। भाजपा के अलावा कांग्रेस, सपा, बसपा व आम आदमी पार्टी के नेता शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली विभिन्न संस्थाओं की सभाओं, व्यापारिक संगठनों की बैठकों में शामिल हो रहे हैं। मंच साझा करने के साथ ही पदाधिकारी एक-एक सदस्य से मिल रहे हैं। उनके साथ भोजन इत्यादि करने के साथ ही फोटो व सेल्फी खिंचवा रहे हैं। जरूरत व समस्याओं पर चर्चा हो रही है और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया जा रहा है। इस पूरी कसरत का मुख्य उद्देश्य विभिन्न तबकाें में पार्टी की साख मजबूत करना और जन समर्थन बढ़ाना है।
लोकसभा चुनाव पूर्वांचल के 12 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में छठे और सातवें चरण में होंगे। इसके मद्देनजर भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गई है। कौन सा स्टार प्रचारक किस लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए जाएगा, इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का भी फीडबैक लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय नेताओं के साथ पूर्वांचल से जुड़े नेताओं को भी मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा मैदान में उतर रहे हैं। पूर्वांचल में उनकी मौजूदगी के चलते भाजपा अब यहां की सीटों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार करने में जुटी है। सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी की मौजूदगी से उत्साहित कांग्रेेस से निपटने के लिए भाजपा नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। इसमें स्थानीय नेताओं और कलाकारों के जरिए पूर्वांचल मेें भाजपा चुनावी अभियान चलाएगी। इसमें दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, भोजपुरी स्टार रवि किशन सरीखे लोगों को उतारा जाएगा। फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही स्टार प्रचारक है।