{"_id":"5c7d89a6bdec2213ee5d2f93","slug":"201551731110-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"81 हजार 795 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
81 हजार 795 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में वाराणसी में 81 हजार से ज्यादा मतदाता पहली बार मतदान करेेंगे। मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद नए मतदाताओं को सूची में शामिल कर लिया गया है। इस वर्ष चलाए गए अभियान में 50 हजार से ज्यादा मतदाताओं का नाम सूची से बाहर भी किया गया है। हालांकि मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया अब भी जारी है।
लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से चलाए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 42 हजार 546 पुरुष और 39 हजार 249 महिला मतदाता आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। जिले में 81 हजार 795 मतदाताओं का नाम शामिल हुआ है और 52 हजार 646 नाम सूची से हटाए गए हैं। मतदाता सूची से बाहर होने वालों में मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाता हैं। सबसे ज्यादा नए मतदाता 13 हजार 230 कैंट और सबसे कम रोहनिया में 7 हजार 580 हैं। पिंडरा में 8 हजार 542, अजगरा में 11 हजार 959, शिवपुर में नौ हजार 189, शहर उत्तरी में 10 हजार 662, दक्षिणी में 11 हजार 380, सेवापुरी में नौ हजार 255 नए मतदाता हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नए मतदाताओं को मतदान का प्रशिक्षण भी दिया गया है। मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाने वाले ऑनलाइन और ईआरओ के माध्यम से नाम शामिल करा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के नामांकन से एक दिन पहले तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।