फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नए साल के पहले दिन भी नाव नहीं चलाएंगे नाविक

नए साल के पहले दिन भी नाव नहीं चलाएंगे नाविक

Tue, 01 Jan 2019 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन भी नाव नहीं चलाएंगे नाविक
वाराणसी। नाविकों की हड़ताल जारी रहने से नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ वार्ता विफल रहने पर नाविकों ने नए साल के पहले दिन गंगा में नौका संचालन से इनकार कर दिया है। हड़ताली नाविकों ने सोमवार को नावें बांधकर क्रूज को रोकने का प्रयास भी किया। नाविक प्रदेश सरकार की गंगा में क्रूज चलाने की योजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नए साल पर काफी संख्या में पर्यटक नौका विहार का आनंद लेते हैं और दूसरी पार गंगा की रेती पर मौज मस्ती करते हैं। मगर नाविकों की हड़ताल जारी रहने से पर्यटक मायूस हैं। सोमवार को अधिकारियों ने दो बार नाविकों से वार्ता की। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया और नावें चलाने का अनुरोध भी किया। मगर नाविकों ने सिर्फ मौखिक आश्वासन को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने गंगा में नावों की कतार बांधकर क्रूज को भी रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

काशी में करीब 1000 नावें हैं। नवंबर से फरवरी तक पर्यटन सीजन होता है और इस दौरान नाविक अच्छी कमाई कर लेते हैं। एक अनुमान के अनुसार नौका संचालन से इस सीजन में रोज करीब 5 लाख रुपये का कारोबार होता है। नाविकों का कहना है कि प्रदेश सरकार की क्रूज योजना उनकी रोजी रोटी पर कुल्हाड़ी चलाने जैसी है। पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह डीएम सुरेंद्र सिंह से वार्ता हुई लेकिन उन्होंने मांगों को बाद में सुनने और पहले हड़ताल समाप्त करने की बात कही। इस पर नाविकों ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया। शाम के समय एसीएम प्रथम सीईओ सहित कई पुलिस के अधिकारी आए लेकिन उन्होंने भी 2 दिन का धरना समाप्त कर नाव चलाने और उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही। मगर इस मौखिक आश्वासन से नाविक नहीं माने। माझी समाज के राकेश साहनी ने कहा कि हम लोगों की हड़ताल से पर्यटकों को काफी परेशानी हुई है, मगर यह हमारी रोजी-रोटी का सवाल है। हम लोग भी इस दो दिन की कमाई के लिए साल भर इंतजार करते हैं। इस दौरान शंभू साहनी, तन्ना निषाद, बाबू साहनी, पृथ्वी साहनी, बबलू मांझी, सरजू मांझी, प्रदीप साहनी और मनीष साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब परिवारों को समाज दे रहा पैसा
नाविकों में कुछ तो अच्छे संपन्न हैं, लेकिन ज्यादातर काफी गरीब परिवार हैं, जो प्रतिदिन की दिहाड़ी से ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में चार दिन से हड़ताल कर रहे नाविक परिवारों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। नाविक बबलू साहनी ने कहा कि समाज के सदस्यों ने ऐसे परिवारों का ध्यान रखा है, जिनकी आजीविका ही नाव से चल रही है। उनके परिवार के खर्च के लिए संगठन की ओर से मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed