फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रविवार को भी राहत नहीं, पुलिस लाइन से पांडेयपुर तक जाम

रविवार को भी राहत नहीं, पुलिस लाइन से पांडेयपुर तक जाम

Mon, 24 Dec 2018 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
रविवार को भी राहत नहीं, पुलिस लाइन से पांडेयपुर तक जाम
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, शहर में जाम की समस्या वैसे ही गंभीर होती जा रही है। आमतौर पर शहर में रविवार को जाम नहीं लगता है। मगर, इस रविवार पुलिस लाइन से पांडेयपुर होते हुए पहड़िया तक दिन भर भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान पांडेयपुर ओवरब्रिज के ऊपर और नीचे वाहनों की लंबी कतार लगी थी और इसमें कई एंबुलेंस भी फंसी थी। उधर, शाम के समय सर्किट हाउस से बीएचयू जाते समय सिगरा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का काफिला जाम में फंस गया था। किसी तरह से केंद्रीय मंत्री का काफिला जाम से पार पाया और वो बीएचयू पहुंची
विज्ञापन

पांडेयपुर क्षेत्र में सीवर संबंधी काम के चलते राहगीरों की जान दो दिन से सांसत में पड़ी हुई है। पुलिस लाइन से पांडेयपुर होते हुए पहड़िया तक वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है और ट्रैफिक पुलिस को समस्या के समाधान के लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। वहीं, शाम के समय सोनारपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण और सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े होने के कारण राहगीरों को आधा घंटे से ज्यादा समय तक जाम से जूझना पड़ा। इसी तरह महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग, गुरुबाग और गोदौलिया से मैदागिन के अलावा लहुराबीर, नदेसर, चौकाघाट-हुकुलगंज मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed