{"_id":"5c12c16142c7925d852ab224","slug":"201544733025-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध कुंभ के लिए 500 से अधिक बसें और 100 से ज्यादा ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध कुंभ के लिए 500 से अधिक बसें और 100 से ज्यादा ट्रेनें
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इलाहाबाद में लगने वाले अर्द्ध कुंभ मेले तक श्रद्धालुओं के आरामदायक सफर के लिए रेल व रोडवेज प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी के साथ-साथ पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी जो श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में पहुंचने व वहां से लौटने में मदद करेंगी। बस व ट्रेनों के संचालन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। 20 बसों की खरीदारी हो चुकी है। 10 और बसें जल्द ही रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएगी। अर्द्ध कुंभ से पहले सभी बसों की खरीदारी होनी है।
100 से ज्यादा ट्रेनों का होगा संचालन
वाराणसी। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से इलाहाबाद के लिए अलग-अलग तिथियों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 13 से 16 व 20 से 22 जनवरी तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन बनारस, मुगलसराय, छपरा, गोरखपुर, मऊ, बलिया से किया जाएग। इसी प्रकार एक से 11 फरवरी और 17 से 20 फरवरी, मार्च महीने में दो से पांच मार्च तक विशेष ट्रेनें इलाहाबाद तक चलाई जाएंगी।