{"_id":"5bfef9adbdec22413e057f55","slug":"201543436717-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तसागर मंडी के दवा व्यापारी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तसागर मंडी के दवा व्यापारी से मांगी रंगदारी
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत सप्तसागर दवा मंडी के एक व्यापारी को फोन कर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण से संबंधित तहरीर कोतवाली थाने पर नहीं दी गई है मगर उच्चाधिकारियोें के निर्देश पर सीओ कोतवाली ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस प्रकरण से संबंधित एक ऑडियो क्लिप गुरुवार को शहर में व्हाट्स ऐप्प पर खासी वायरल रही।
दवा व्यापारी के अनुसार सप्तसागर मंडी में ही दुकान खोल रखे युवक ने उसे कॉल कर रंगदारी मांगी। मगर, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी के अनुसार पहले तो उन्होंने मामले को हल्के में लिया लेकिन लगातार कॉल आने पर वो और उनका परिवार भयभीत हुआ और पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया। इस संबंध में सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला लेनदेन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शिकायत करने वाले के खिलाफ दवा मंडी के कुछ लोगों का पैसा बकाया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जमीन विवाद में तीन महिलाओं का चालान
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। सूचना पाकर चोलापुर पुलिस ने एक पक्ष की प्रमिला यादव व शीला यादव और दूसरे पक्ष की रीता यादव का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।