{"_id":"5bec84ebbdec22695d360d7d","slug":"201542227179-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"येलो जोन में सिपाही ने दुकानदार पर तानी रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
येलो जोन में सिपाही ने दुकानदार पर तानी रायफल
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन से सटे येलो जोन स्थित कोतवालपुरा तिराहा पर बुधवार को पीएसी के एक सिपाही ने इस कदर आपा खोया कि रायफल लोड कर दुकानदार पर तान दिया। सिपाही को आगबबूला देख दुकानदार के साथ ही दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु अवाक रह गए। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसकी बटालियन के कमांडर को सूचना दी गई।
कोतवालपुरा तिराहा स्थित एक दुकान पर दुकानदार जा रहा था। इस पर मिर्जापुर पीएसी के सिपाही ने दुकानदार को रोका और पास दिखाने को कहा। दुकानदार ने बताया कि पास सिर्फ रेड जोन स्थित दुकानों के लिए होते हैं और उसकी दुकान येलो जोन में है। इसी को लेकर कहासुनी शुरू हुई तो सिपाही रायफल लोड कर दुकानदार पर तान दी। इसे लेकर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए और मामला तूल पकड़ने लगा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इस संबंध में एसपी सुरक्षा शैलेेंद्र कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसके कमांडर को सूचना दे दी गई है। जांच में सिपाही गलत पाया जाएगा तो कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।