{"_id":"5bec84cbbdec22695a4bf2b3","slug":"201542227147-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गाजा’ से लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गाजा’ से लुढ़का पारा
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में आए तूफान गाजा से हवा में नमी बढ़ी है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट हो सकती है। आने वाले समय में स्मॉग का असर भी देखने को मिलेगा।
मौसम ने अब पूरी तरह से करवट बदल ली है। सुबह और रात में सर्दी बढ़ी है। दोपहर में भी धुंध देखने को मिल रही है। शहरी इलाकों में भले ही न दिख रहा हो, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिलने लगा है। लोग सुबह शाम गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में गाजा नाम का तूफान आया है। दक्षिण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा रहने के आसार हैं, लेकिन इसकी वजह से यहां नमी बढ़ेगी। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। वातावरण में एरोसॉल बहुत ज्यादा बढ़ गया है, इसी कारण दिन में भी धुंध नजर आ रही है। आने वाले समय में स्मॉग का असर रहेगा।