{"_id":"5b96d746867a557fe05984cf","slug":"201536612166-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत की जांच आज करेगी आयोग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत की जांच आज करेगी आयोग की टीम
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत महमूरगंज निवासी संजय कुमार राव के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों के संबंध में की गई शिकायत की जांच करने मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम शहर आ रही है। इस दौरान संजय राव और उसकी पत्नी नीलम को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
संजय राव के खिलाफ सिगरा, लक्सा, शिवपुर, जैतपुरा और कोतवाली थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट सहित अन्य आरोपों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसे लेकर संजय की पत्नी नीलम राव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जून, 2013 में शिकायत की थी कि उनके पति के खिलाफ एक-एक कर मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह नीलम ने पुलिस और भूमाफिया की मिलीभगत बताई थी। नीलम की शिकायत का संज्ञान लेकर आयोग की टीम जांच करने शहर आ रही है। एसएसपी ने जांच टीम के समक्ष जैतपुरा, शिवपुर, सिगरा और कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष को मौजूद रहने का निर्देश दिया है।