{"_id":"5b92e2a7867a557e84648abb","slug":"201536352935-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर को बिजली आसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर को बिजली आसान नहीं
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत दिसंबर 2018 तक हर घर रोशन करने की योजना है। इसके तहत हर घर को बिजली देना आसान नहीं होगा। अब भी गांवों में लकड़ी के खंभों पर जर्जर तार लटके पड़े हैं। ऐसी स्थिति में हर घर को बिजली से रोशन करने के लिए बिजली निगम को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
इस योजना के तहत पूर्वांचल के 21 जिलों में 4611975 लोगाें को कनेक्शन दिया जाएगा। इनमें बनारस के 69630 लोग शामिल हैं। लाभार्थियों में 67793 ग्रामीण और 1837 शहरी निर्धन हैं। 2011 के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर पात्र लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। जिनका नाम नहीं है वे 500 रुपये देकर बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। 500 रुपये आसान किस्तों में भी दे सकते हैं। योजना के तहत जहां बिजली की पहुंच नहीं होगी वहां एक सोलर पैक मिलेगा, जिसमें पांच एलईडी बल्ब और एक पंखा भी होगा। सभी घरों को आसानी से बिजली मिलेगी। मिटटी के तेल का विकल्प बिजली होगी। शैक्षिक, स्वास्थ्य, संचार, जनता की सुरक्षा में सुधार होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिलाओं को रोजमर्रा के काम में आसानी होगी। इस बारे में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी गोविंद राजू एनएस ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में काम चल रहा है। उम्मीद है कि समय से काम पूरा होगा।