{"_id":"5b918d67867a557f59298f62","slug":"201536265575-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सितंबर तक ऑटो के दाएं तरफ लगवाएं रॉड, हटवाएं बंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सितंबर तक ऑटो के दाएं तरफ लगवाएं रॉड, हटवाएं बंपर
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शॉ के दाएं तरफ 15 सितंबर तक लोहे का रॉड लग जाए, यह थानेदारों और यातायात निरीक्षकों को सुनिश्चित करना है। 15 सितंबर के बाद रॉड लगे बगैर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शॉ को सीज कर जुर्माना वसूला जाए। यह निर्देश गुरुवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने दिया। एसएसपी ने कहा कि शहर में जल्द ही नो पार्किंग जोन निर्धारित किए जाएंगे और वहां वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
शहर की ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था को लेकर बीते हफ्ते के दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस महकमा गंभीर हुआ है। एसएसपी ने कहा कि हेलमेेट और सीट बेल्ट की चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों के बाजारों के व्यापार मंडलों से बातचीत कर उनकी साप्ताहिक बंदी का अलग-अलग दिन निर्धारित किया जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शॉ चालकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उनकी वर्दी और क्यूआर कोड आधारित परिचय पत्र बनवाया जाएगा ताकि बगैर परमिट वाले वाहन पकड़ में आ सकें। इसके मद्देनजर एक मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार कराया जा रहा है जो इस महीने में काम करना शुरू कर देगा। बीएचयू स्थित मालवीय चौराहा जैसे शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।