फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बच्चों को दस्त से बचाएगा रोटा वायरस वैक्सीन

बच्चों को दस्त से बचाएगा रोटा वायरस वैक्सीन

Thu, 06 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को दस्त से बचाएगा रोटा वायरस वैक्सीन
वाराणसी। डायरिया से बच्चों की होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए रोटा वायरस वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में बुधवार से शामिल कर लिया गया। अब बच्चों को लगने वाले टीकों के क्रम में दस्त से बचाने वाले इस रोटावायरस का भी टीका लगेगा। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को वैक्सीन की खुराक पिलाकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन करते हुए सीएमओ ने कहा कि हर नवजात को जन्म के छठे, 10वें और 14वें सप्ताह में रोटा वायरस वैक्सीन की पांच बूंदें पेंटा-1, 2 और 3 वैक्सीन के साथ पिलाई जानी है। अब उत्तर प्रदेश देश का 11वां ऐसा राज्य हो गया है, जो इस वैक्सीन से बच्चों को रोटावायरस से पूरी तरह से प्रतिरक्षित करेगा। इस वैक्सीन से दस्त के चलते बच्चों की होने वाली मौतों में कमी आएगी। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. एस. राय, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष व सचिव डॉ. संजय राय, डॉ. कार्तिकेय और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed