{"_id":"5b77323c42c792466a504f9a","slug":"201534538300-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगीर की हत्या में तीन गिरफ्तार, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगीर की हत्या में तीन गिरफ्तार, एक की तलाश
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना के चक्रपानपुर (कोषणा) गांव निवासी राजगीर सुबाष मौर्य की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को लालपुर गांव के सगे भाई राहुल तिवारी व रोहित तिवारी और पंकज सिंह उर्फ भोलू को जेल भेज दिया। पुलिस को इस मामले में अब गौर गांव के उद्देश उर्फ मोनू चौबे की तलाश है। सुबाष के परिजनों का आरोप है कि मिर्जामुराद थाने की पुलिस मामले को लेकर शुरू से ही हीलाहवाली करती रही और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया।
च्रकपानपुर (कोषणा) गांव स्थित शराब ठेका के समीप मंगलवार की रात मारपीट के बाद सुबाष की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। वारदात की जानकारी होने पर शुक्रवार को सुबाष के घर सेवापुरी विधानसभा के अपना दल (एस) विधायक नीलरतन पटेल नीलू पहुंचे। उन्होंने सुबाष की पत्नी पार्वती देवी को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सीओ बड़ागांव और एसएसपी से बात कर चौथे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। सुबाष के परिजनों ने विधायक से कहा कि मिर्जामुराद थानाध्यक्ष ने मामले में लीपापोती करने के साथ ही आरोपियों को बचाने की कोशिश की। इस पर विधायक ने कहा कि एसएसपी से बात कर थानाध्यक्ष की कार्यशैली की जांच कराई जाएगी।