फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छुट्टी से लेकर समस्याओं के समाधान के लिए स्मार्ट ई-पुलिस ऐप

छुट्टी से लेकर समस्याओं के समाधान के लिए स्मार्ट ई-पुलिस ऐप

Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी से लेकर समस्याओं के समाधान के लिए स्मार्ट ई-पुलिस ऐप
वाराणसी। जिले के पुलिसकर्मियों को अब छुट्टी लेने सहित अन्य विभागीय कार्यों के लिए अफसरों के कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। स्मार्ट ई-पुलिस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अब पुलिसकर्मी छुट्टी से लेकर अपनी समस्याओं तक का समाधान अफसरों के पास जाए बगैर करा सकेंगे। आगामी दस दिनों में स्मार्ट ई- पुलिस एप्लीकेशन जिला पुलिस के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने गुरुवार को बताया कि स्मार्ट ई-पुलिस एप्लीकेशन तैयार कराया जा रहा है। इसके जरिए यह पता चल सकेगा कि जिले में कौन सा पुलिसकर्मी कहां तैनात है और क्या काम कर रहा है। थानों पर तैनात फोर्स को कहां किस काम में लगाया गया है। पुलिस कर्मी ऐप के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। पुलिस कर्मियों को कोई शिकायत या समस्या है तो उसे भी एप के माध्यम से बता सकेंगे। एसएसपी ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य पुलिस कर्मियों के समय की बचत के साथ ही कागज के उपयोग को कम करके तकनीक से तारतम्य बैठा कर काम करना है। आगामी दस दिनों में इस ऐप का उपयोग जिले के पुलिस कर्मी करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed