{"_id":"5b3e81af4f1c1b9d288b4d0f","slug":"201530823087-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विकास के नाम पर धरोहरों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विकास के नाम पर धरोहरों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं’
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास के नाम पर काशी की संस्कृति और धरोहरों के साथ छेड़छाड़ एवं प्राचीन मंदिराें के ध्वस्तीकरण के विरोध में युवा कांग्रेस की ओर से मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। गुरुवार को यह जुलूस चौक स्थित चित्रा सिनेमा घर से निकलकर चितरंजन पार्क तक जाकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से सिर्फ और सिर्फ हिंदू संस्कृति और धरोहरों के साथ खिलवाड़ चल रहा है। जनता इनसे त्रस्त हो चुकी है।
पूर्व सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शासन और प्रशासन शहर में हो रहे ध्वस्तीकरण को नहीं रोकता है तो कांग्रेस पार्टी शहर में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। सभा की अध्यक्षता करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि ध्वस्तीकरण नहीं रुकी तो युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जुलूस का संचालन कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष मणींद्र मिश्र ने किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शालिनी यादव डॉ. महेंद्र पटेल हर्षवर्धन, शैलेंद्र तिवारी राजन, प्रमोद वर्मा, अमिताभ दीक्षित, जेपी तिवारी, हर्षवर्धन सिंह, आदि मौजूद रहे।