फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोजगार की आस में युवा हो रहे ठगी का शिकार

रोजगार की आस में युवा हो रहे ठगी का शिकार

Sun, 24 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रोजगार की आस में युवा हो रहे ठगी का शिकार
कंप्यूटर कोर्स के नाम पर विभिन्न जिलों के सैकड़ों अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनसे मार्केटिंग कराने से क्षुब्ध युवक-युवतियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने पैसा वापस करने की मांग को लेकर शनिवार को विकास भवन के समीप धरना भी दिया।
विज्ञापन

युवाओं को अच्छे कैरियर का सपना दिखाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ की एक और घटना प्रकाश में आई है। अर्दली बाजार के टकटकपुर स्थित स्मार्ट वैल्यू नामक संस्था ने कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए पूर्वांचल के आधा दर्जन जिलों के अभ्यर्थियों से पैसा लिया। बाद में इन अभ्यर्थियों से मार्केटिंग का कार्य लिया जाने लगा, जिस पर युवाओं ने नाराजगी जताई। शनिवार को लगभग सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी अपने पैसे की मांग करने लगे, जिसको लेकर वे विकास भवन पर धरने पर बैठ गए। मौके पर सीओ कैंट सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व भी इसको लेकर हंगामा हुआ था। इस मामले में पुलिस को अभ्यर्थियों ने कोई तहरीर नहीं दिया था और संस्था के लोगों ने शनिवार को पैसा वापसी का वादा किया था। वादे से मुकरने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा और उन्होंने विकास भवन पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। सीओ राकेश नायक के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। अभ्यर्थी संस्था के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed