{"_id":"5b0c52384f1c1bda6e8b5213","slug":"201527534136-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत
Updated Tue, 29 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। वाराणसी-जंघई रेल रूट के दोहरीकरण के लिए सुरियावां और जंघई स्टेशनों के बीच सोमवार को मेगा ब्लॉक ले लिया। यह ब्लॉक छह दिन तक चलेगा। इससे ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छह महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गईं और कुछ के रूट बदल दिए गए। कई ट्रेनें कॉशन के सहारे चलाई गईं, जिससे ट्रेनें काफी विलंबित रहीं। सुरियावां, भदोही, मोढ़ और सरायकंसराय स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री लू से झुलसते रहे। वहीं, डेढ़ सौ यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए।
सुरियावां से जंघई स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 28 से 02 जून तक के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते भदोही स्टेशन से गुजरने वाली 14265 जनता एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 15018 काशी एक्सप्रेस, 15159 सारनाथ एक्सप्रेस, 14258 केवी एक्सप्रेस को छह दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी न होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। बहुत से यात्रियों को टिकट खिड़की से वापस कर दिया गया। इसके अलावा अन्य ट्रेनें काशन पर चलाई जा रही हैं, जिसके चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। भदोही रेलवे स्टेशन पर लोग ट्रेनों की जानकारी के लिए परेशान रहे। पूछताछ खिड़की पर दिन भर भीड़ रही। वहीं, आरक्षण केंद्र पर टिकट लेने और टिकट निरस्त कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसी तरह सुरियावां, मोढ़ और सराय कंसराय स्टेशनों पर भी यात्री गर्मी में परेशान होते दिखे। यही नहीं, ट्रेनें रद्द होने के कारण बसों में भीड़ बढ़ने से मारामारी होती रही। भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि सेवापुरी से जंघई तक रेल लाइन के दोहरीकरण के ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी और लेटलतीफी दूर होगी।