{"_id":"5afc98974f1c1bd4408b5cb2","slug":"201526503575-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के बाद होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के बाद होगी आवाजाही
Updated Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चांदपुर चौराहा से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चार पहिया वाहनों की आवाजाही बुधवार को भी नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर बनने के दौरान सुरक्षा मानकों पर पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के आधार पर ही उच्चाधिकारियों की अनुमति से कैंट रेलवे स्टेशन से चांदपुर चौराहा के बीच चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू होगा। वैसे सड़क पर गिरी बीम को जांच के मद्देनजर अभी तक किनारे नहीं किया गया है।
निर्माणाधीन फ्लाईओवर की दो बीम मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे एईएन रेलवे कॉलोनी के सामने सड़क पर गिरने के बाद चांदपुर चौराहा से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बुधवार को पुलिस, पीडब्ल्यूडी और प्रदेश सरकार की ओर से गठित तकनीकी समिति ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।