फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नोटबंदी जैसे हालात, एटीएम हुए कैशलेस, भटक रहे लोग

नोटबंदी जैसे हालात, एटीएम हुए कैशलेस, भटक रहे लोग

Wed, 18 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी जैसे हालात, एटीएम हुए कैशलेस, भटक रहे लोग
वाराणसी। जिले के अधिकतर बैंकों के एटीएम में कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं। एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों में नो कैश का बोर्ड लगा है, इस वजह से लोगों को निराश लौटना पड़ा है। जिस तरह की स्थिति शहर और ग्रामीण इलाकों में हैं, उससे नोटबंदी जैसे हालात हो गए हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा तो वो लोग परेशान हैं, जिनके घर शादी है और जरूरत पड़ने पर बैंक और एटीएम से रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बैंकों ने आरबीआई से 1000 करोड़ रुपये मांगे हैं। अगर इतना कैश मिल जाए तो कुछ हद तक समस्या दूर हो जाएगी। हर दिन जिले के सभी एटीएम से करीब 35 करोड़ रुपये की होती है।
विज्ञापन

बैंकों के जमा काउंटर पर जहां रुपये जमा करने वालों की संख्या घटी है वहीं, लगभग सभी बैंकों के एटीएम खाली हो गए हैं। मंगलवार को दुर्गाकुंड, लंका, भिखारीपुर, कचहरी, सुंदरपुर, लहुराबीर, लक्सा, लहरतारा, चांदपुर रविंद्रपुरी आदि इलाकों में कई एटीएम पर कैश नहीं था। कुछ जगहों पर तो लोगों के गुस्से से बचने के लिए गार्ड एटीएम का शटर गिराकर बैठे रहे। आरबीआई से 500 और 2000 की पर्याप्त नई करेंसी नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed