{"_id":"5acd13984f1c1b1a3d8b46f3","slug":"201523389336-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंचायत में मिलेगा उज्ज्वला का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंचायत में मिलेगा उज्ज्वला का लाभ
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भारत पेट्रोलियम में क्षेत्रीय प्रबंधक एवं उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी समीर सहगल ने कहा कि अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ गरीबों को एलपीजी पंचायत में दिया जाएगा। इसमें उन्हें जागरूक करने के साथ लाभान्वित किया जाएगा। 20 अप्रैल को देश भर में उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा।
वह मंगलवार को हॉस्टल चौराहे पर स्थित एक गैस एजेंसी पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला दिवस के दिन जिले के सभी वितरकों को कम से कम 100-100 कनेक्शन दिए जाएंगे। बताया कि अब एससी-एसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को ही योजना का लाभ मिलेगा। उज्जवला एलपीजी पंचायत में सभी को एलपीजी से मिलने वाले आर्थिक, स्वास्थ्य के फायदों को भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिले को एक लाख 41 हजार लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला था, जिसमें एक लाख 31 हजार लोगों ने आवेदन किया और 93 हजार 988 लोगों को कनेक्शन दिया गया। कनेक्शन देने के मामले में भदोही देशभर में अव्वल रहा। इस मौके पर शाहिद खान, अनिल, अमित, पवन आदि रहे।