{"_id":"5acbc2f74f1c1be46b8b49c1","slug":"201523303159-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द के लिए कांग्रेसियों ने किया उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द के लिए कांग्रेसियों ने किया उपवास
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सांप्रदायिक सौहार्द की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपवास किया। इस मौके पर नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला
जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि आज के माहौल में कुछ राजनीतिक पार्टियां देश के माहौल को खराब करना चाहती हैं। देश की गंगा जमुनी तहजीब को मिटाने का कुचक्र रच रही हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार इस हिंसा को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। भारत बंद के दौरान कई लोगों की जाने गईं। राष्ट्रीय संपत्ति को भारी क्षति पहुंची। कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में हम सब कांग्रेसजनों का यह दायित्व बनता है। हम समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने, समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट रखने के लिए सार्थक कदम उठाएं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कभी भी जाति, धर्म को राजनीति में इस्तेमाल नहीं करती है। ये आज का उपवास देश में बिगड़ते सदभाव, अमन को बनाए रखने के लिए एक कदम है। उपवास करने वालों में प्रेमबिहारी उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, माबूद खान, राजेश पांडेय, झुरु उपाध्याय, गुलजारी उपाध्याय, कुलदीप श्रीवास्तव, करम चंद्र बिंद, अशोक दुबे, लवकुश मिश्र, श्रीधर मिश्र, शारदा सरोज, महेंद्र सरोज राजेंद्र, अवधेश पाल, राजबली उपाध्याय, अवधेश शुक्ला, अनिल मिश्रा, संतोष बघेल आदि शामिल थे।