{"_id":"5ab1603e4f1c1bbd758b68b5","slug":"201521573950-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाना बिजली कटौती से बढ़ रहा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाना बिजली कटौती से बढ़ रहा गुस्सा
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
भदोही। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति बेपटरी होने लगी है। प्रतिदिन शाम सात बजे से रात नौ बजे तक कटौती की जा रही है, जिससे व्यापारियों, दुकानदारों के साथ ही आमजन परेशान हैं। शाम की कटौती से जहां व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं पेयजल आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। इस समस्या के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता (विद्युत) निसार अहमद से मुलाकात कर कटौती बंद करने की मां की।
सपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने अभियंता से वार्ता में कहा कि मनमानी बिजली कटौती से दुकानदारी, उद्योग तो प्रभावित होते ही है, लोगों की दिनचर्या पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा लोकल फाल्ट के नाम पर भी मनमानी कटौती की जा रही है। सपा नेताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अली शेर खां, दीपनरायण भारती, राजकुमार यादव, भोलू, मो. शाहिद, मालिक प्रजापति, बदरेआलम, सलीम अहमद, एजाज अहमद आदि शामिल थे।