फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राज्यसभा चुनाव में भाजपा के साथ रहेंगे विधायक विजय मिश्र

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के साथ रहेंगे विधायक विजय मिश्र

Mon, 19 Mar 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के साथ रहेंगे विधायक विजय मिश्र
ज्ञानपुर। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी पर जानलेवा हमले के आरोपी ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र राज्यसभा चुनाव में भाजपा के साथ रहेंगे। रविवार को ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र में 50 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मंच से उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा और बसपा को वोट करने से सीधे इनकार कर दिया। कहा कि जनता जिसे चाहेगी, उस पार्टी को वोट करूंगा। इस दौरान उनका इशारा भाजपा की तरफ था। पंडाल में बैठी जनता ने भी उन्हें भाजपा को वोट करने के समर्थन में हाथ उठाया।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के महासचिव पद पर रहते हुए उनके इस बयान से पार्टी के अंदरखाने में तूफान मच गया है। निषाद पार्टी ने गोरखपुर उप चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने के बाद विधायक विजय मिश्र से राज्यसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी को वोट करने को कहा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि निषाद ंपार्टी ने सपा के साथ विलय कर लिया और इस मसले पर मुझसे कोई राय नहीं ली गई, जबकि मैं पार्टी का महासचिव था। कहा कि विलय के बाद अब पार्टी बची ही नहीं। जिनकी गलत नीतियों के चलते ज्ञानपुर की जनता ने उन्हें नकारकर हमें सेवा का मौका दिया, उन्हीं के साथ फिर जुड़ कर जनता के साथ धोखा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

उधर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पार्टी के सपा में विलय की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा सपा के साथ गठबंधन है, विलय नहीं। हमारी पार्टी का विधायक वहीं वोट करेगा, जहां पार्टी चाहेगी। इस मसले को हम आपस में सुलझा लेंगे। अमर उजाला से टेलीफोन पर हुई बातचीत में डॉ. निषाद ने कहा कि भाजपा अपने पक्ष में वोट करने की बात हमारे विधायक से जबर्दस्ती बुलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed