{"_id":"5aad77084f1c1bc3758b6058","slug":"201521317640-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो बदल जाएगी 100 गांवों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो बदल जाएगी 100 गांवों की तस्वीर
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। साल के नौ महीने सूखी रहने वाली वरुणा नदी में जल संरक्षण की कवायद शुरू होने से क्षेत्र के किसानों खुश हैं। नदी की खुदाई कराकर पानी छोड़ा गया तो क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। पानी आने से किसान खेती कर सकेंगे, वहीं पशु-पक्षियों के लिए भी सहूलियत होगी।
जिले से होकर गुजरी वरुणा नदी के किनारे सैकड़ों गांव पड़ते हैं। बारिश को छोड़ दिया जाए तो साल के नौ महीने यह नदी लगभग सूखी ही रहती है। इससे क्षेत्र के किसान केवल धान की खेती बमुश्किल कर पाते हैं। गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी और सांसद वीरेंद्र सिंह ने मोरवा नदी की तर्ज पर वरुणा में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की है। वरुणा की खुदाई कराकर उसमें पानी छोड़ने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे प्रयागपुर, शेरपुर भंडा, सरायकंसराय, अर्जुनपुर, हरिपुर, कीर्तिपुर, चकजीतराय, अभिया, पुरमनोहर, तुलापुर बहादुरान, छतमा, तिलकनाथ, कैड़ा, बहुता, भीमसेनपुर, बहुता चकटेकी, सुजानगिर, अबरना, हरिहरपुर, बलिकापुरा, बहुता सरदार, मर्दनशाहपुर, पूरेबदल, सांडा, वीसा का पूरा, बिसही, गोदमा, चौगना, गोपीपुर, मधुपट्टी, सुजानपुर, चौरापुर बैदान, कंसापुर, हरजूपुर, जगदीशपुर समेत कई गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। पानी आने से किसानों की हजारों एकड़ की जमीनों की पैदावार बढ़ जाएगी। इसको लेकर एके सिंह, दिनेश चंद्र, कैलाश सिंह, मनोज उपाध्याय, राहुल पांडेय, दिनेश पाल, राजाराम पाल, मुकेश सिंह, अयोध्या पाल, धर्मराज यादव, नीरज मौर्य, लालमणि आदि ने सराहना किया।