{"_id":"5a9dae7a4f1c1b3c718b8608","slug":"201520283258-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने कनपटी पर गोली मार कर जान दी00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने कनपटी पर गोली मार कर जान दी00
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के भक्ति नगर कॉलोनी में रविवार की रात नशे में धुत विकास सिंह उर्फ छोटू (28) मौजमस्ती के लिए रुपये न मिलने पर घर में तोड़फोड़ करने के बाद पिस्टल से अपनी दाईं कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पिता मंगला सिंह सहित परिवार के अन्य लोग भाग कर विकास के कमरे में गए और उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने विकास के कमरे से मिली 7.62 बोर की अवैध पिस्टल और खोखा कब्जे में ले लिया है।
पेशे से प्रापर्टी डीलर मंगला सिंह भक्ति नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। मंगला के दो बेटों में बड़े विकास की एक वर्ष पूर्व कपसेठी की प्रीती से शादी हुई थी। कुछ दिनों पहले प्रीती अपने मायके गई थी। विकास कुछ खास काम नहीं करता था और इन दिनों दुकान खोलने की तैयारी में था। मंगला सिंह ने कैंट पुलिस को बताया कि रविवार की रात नशे में धुत होकर विकास घर पर आया और खर्च के लिए उनसे हजार रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने मना कर दिया तो विकास गालीगलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगा। तोड़फोड़ के दौरान घर में रखी टीवी और वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद विकास घर से बाहर निकल गया। रात तकरीबन 11:30 बजे के लगभग वह लौट कर घर आया और अपने कमरे में चला गया। इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी परिजन अस्पताल ले गए जहां विकास को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विकास नशे में था और अपने पिता से रुपये मांग रहा था। न मिलने पर आवेश में आकर तोड़फोड़ किया और फिर अवैध असलहे से खुद को गोली मार लिया। किसी प्रकार के पारिवारिक कलह जैसी बात सामने नहीं आई है। विकास की आम शोहरत ठीक नहीं थी।