फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आग का गोला बन गया लाइनमैन

आग का गोला बन गया लाइनमैन

Fri, 16 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
आग का गोला बन गया लाइनमैन
औराई। क्षेत्र के झौवां गांव में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली के तार की मरम्मत करते समय लाइनमैन करेंट की चपेट में आकर आग का गोला बन गया। अचानक बिजली प्रवाहित होने से वह धू-धू कर जलने लगा और ट्रांसफार्मर से नीचे आ गिरा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस हादसे से वहां खलबली मच गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के लोहता थाना अंतर्गत बखरिया गांव निवासी अशोक कुमार राय (53) कछवां के ठठरा विद्युत केंद्र पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को वह शटडाउन लेकर झौवां गांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली बना रहे थे। तभी अचानक बिजली प्रवाहित हो गई। इस पर वह करेंट की चपेट में आ गए और उनका शरीर धू-धू कर जलने लगा। थोड़ी ही देर में वह नीचे जमीन पर आ गिरे। इससे उनके शरीर और सिर में गहरी चोट लगी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें औराई सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे उनके परिवार के लोग दहाड़े मारकर बिलखने लगे। परिवार वालों का करुण क्रंदन देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जा रहीं थीं। अशोक राय की पुत्री अंकिता खमरिया के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 11वीं की छात्रा है। जबकि इकलौता पुत्र किशन भदोही में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आठवीं में पढ़ता है। पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि लाइनमैन शट डाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा था। इस दौरान किन परिस्थितियों में करेंट उसे लग गया, यह जांच का विषय है। काम के दौरान बिजली आपूर्ति किन परिस्थतियों में बहाल हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed