{"_id":"5a834eb74f1c1b8f268b9cfa","slug":"201518554807-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा तो ध्वस्त नजर आए इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा तो ध्वस्त नजर आए इंतजाम
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को श्रद्धालुओं का रेला शिवालयों की ओर उमड़ा तो पुलिस के सारे इंतजाम ध्वस्त नजर आए। शहर भर में जगह-जगह पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती के बावजूद आमजन को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। पुलिस के रूट डायवर्जन के कारण गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा और लक्सा थाने तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहा। मगर, पूरे इलाके की आसपास की गलियों में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण भीषण जाम लगा।
महाशिवरात्रि पर शहर में आवागमन सामान्य तरीके से हो और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए रूट डायवर्जन के साथ ही सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद लंका चौराहा, सुंदरपुर चौराहा, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, कमच्छा, गुरुबाग, रथयात्रा, फातमान, मलदहिया, लहुराबीर, कबीरचौरा, पांडेयपुर चौराहा, इंग्लिशिया लाइन सहित कुछेक अन्य इलाकों में सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर जाम लगने का सिलसिला जारी रहा।