फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चितईपुर बनेगा मॉडल विलेज

चितईपुर बनेगा मॉडल विलेज

Tue, 30 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चितईपुर बनेगा मॉडल विलेज
ज्ञानपुर। बच्चों के पहले गुरु माता-पिता होते हैं। उनका सम्मान न करने वाले बच्चे कभी भी आगे नहीं बढ़ते। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। अभिभावक बच्चों को बेहतर शिक्षा दे, जिससे वह भविष्य में आगे बढ़कर सभी के मान-सम्मान को बढ़ाएं। यह बातें जिले के मॉडल प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में सोमवार को आयोजित स्वेटर वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कही।
विज्ञापन

कहा कि हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में दो से तीन स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र बनवाए। चितईपुर स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी-मेज, इंटरलाकिंग करने और चितईपुर गांव में 50 सोलर लाइट, 10 हैंडपंप के साथ तीन माह में गांव को ही मॉडल बनाने की घोषणा की। कहा कि दो दिन के अंदर गांव में विकास से जुड़े कार्य शुरू हो जाएंगे। इस दौरान प्राथमिक एवं जूनियर के 258 बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इसके पूर्व विधायक ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के हेडमास्टर अरविंद पाल, वर्तमान एवं पूर्व प्रधान, शिक्षकों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजपुरी गायक अजय दूबे ने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मंगला प्रसाद और संचालन बीएल पाल ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी नीरज त्रिपाठी, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, राजितराम यादव, गुड्डू जायसवाल, आनंद बिंद, रामरथी, सुधा मिश्रा, माया बिंद, तेज बहादुर, रामनरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed