फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   साईं की पालकी यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

साईं की पालकी यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Mon, 15 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
साईं की पालकी यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
ज्ञानपुर। साईं धाम के वार्षिकोत्सव पर रविवार को साईं सेवा ट्रस्ट की ओर से नगर में साईं पालकी यात्रा निकाली गई। साईं के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं पुरुष यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने साईं पालकी की आरती की पुण्य कमाया। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। साईं धाम पर आयोजित भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के रोडवेज परिसर में स्थित हनुमत कुटिया से रविवार दोपहर को साईं पालकी यात्रा को विधि विधान पूर्वक निकाला गया। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोग जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रोडवेज परिसर से निकली साईं पालकी यात्रा पुरानी बाजार, पुरानी तहसील होते हुए साईं धाम तक पहुंची। जगह-जगह महिलाओं ने साईं की आरती कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने साईं का जयकारा भी लगाया। ट्रस्ट की ओर से जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। साईं धाम पर आयोजित भजन संध्या में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से साईं की महिमा का बखान किया। इस मौके पर चेयरमैन हीरालाल मौर्य, शाहिद रजा रिजवी, अज्जू गुरु समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed