फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिना गंभीर बीमारी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं बृजेश

बिना गंभीर बीमारी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं बृजेश

Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिना गंभीर बीमारी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं बृजेश
वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एमएलसी बृजेश सिंह के भर्ती होने पर सिकरौरा नरसंहार कांड की वादिनी हीरावती के विधिक पैरोकार राकेश न्यायिक ने आपत्ति जताई है। राकेश न्यायिक का कहना है कि बगैर गंभीर बीमारी के ही बृजेश बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं और वो जानबूझकर नई-नई तरकीबों से मामले के विचारण में गतिरोध पैदा कर रहे हैं। ऐसा किया जाना मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश की अवमानना करने जैसा है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में बीते दो जनवरी को हर हाल में वादिनी का बयान दर्ज कराने का आदेश विचारण न्यायालय को दिया था मगर यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी राकेश न्यायिक ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बीते पांच जनवरी को सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने बीएचयू आईएमएस के सीएमएस से बृजेश सिंह के स्वास्थ्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी थी। इस संबंध में एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ सिंह ने पत्र भेजकर बृजेश सिंह को जो बीमारी बताई है, उसका उपचार सेंट्रल जेल में भी पूरी तरह से संभव है। बृजेश सिंह को ट्रॉमा सेंटर में 23 दिसंबर 2017 से अब तक भर्ती किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं है और न्यायालय को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। इस संबंध में डॉ. सौरभ सिंह को राकेश न्यायिक की ओर से विधिक नोटिस भेजकर उनसे जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed