{"_id":"5a19d7144f1c1bc1678bdc56","slug":"201511642900-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू कुलपति के कार्यकाल का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू कुलपति के कार्यकाल का आज अंतिम दिन
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल 26 नवंबर यानी रविवार को पूरा हो जाएगा। तीन साल पहले 27 नवंबर, 2014 को उन्होंने विश्वविद्यालय के 26वें कुलपति के रूप में पदभार संभाला था। प्रो. त्रिपाठी के कार्यकाल की अवधि पूरी होने के पहले तक उनके अवकाश पर रहने के दौरान कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी उनका कामकाज देख रहे थे। हालांकि अब नया कुलपति कौन होगा, इसे लेकर संशय बना हुआ है। परिसर में चर्चा है कि अपने कार्यकाल के दौरान रेक्टर नियुक्त न कर पाने वाले कुलपति अंतिम दिन परिसर की ही एक महिला प्रोफेसर को रेक्टर पद पर तैनात कर सकते हैं।
प्रो. त्रिपाठी बीते 21 सितंबर को परिसर में त्रिवेणी हॉस्टल की एक छात्रा के साथ छेड़खानी और 23 सितंबर को आंदोलनरत छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना के बाद दो अक्तूबर से ही अवकाश पर हैं। अब 26 नवंबर को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है और अभी तक नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है, ऐसे में चर्चा है कि वह नियमानुसार किसी प्रोफेसर को विश्वविद्यालय का रेक्टर नियुक्त कर सकते हैं।
इस बीच शनिवार को परिसर में चर्चा जोरों पर रही कि एक वरिष्ठ महिला प्रोफेसर जिन्होंने हाल ही में राजस्थान के एक विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया है, उन्हें रेक्टर का चार्ज मिल सकता है। सूत्रों की माने तो प्रो. जीसी त्रिपाठी रेक्टर पद पर तैनाती संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से शनिवार शाम को बनारस आ चुके हैं और उन्होंने कार्यकारिणी परिषद के एक वरिष्ठ सदस्य के साथ ही एक वरिष्ठ प्राध्यापक के घर जाकर उनसे बातचीत भी की है।