फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा

नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा
हरहुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ में एक नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची प्रसूता के घरवालाें का आरोप है कि शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस पर धन्नो देवी को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। रात में मरीज की हालत बिगड़ी। घरवालों के कई बार कहने के बाद ड्यूटी पर तैनात एएनएम गीता देवी और आशा चंद्रावती देवी केंद्र पर सोती रहीं। मरीज को देखने की जहमत नहीं उठाई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मरीज को रेफर करने की भी बात कही लेकिन एएनएम और आशा ने उनकी नहीं सुनी। शनिवार की सुबह दस बजे प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया जिसकी तुरंत मौत हो गई। बावजूद इसके उन्होंने फौरन जच्चा और बच्चा को रेफर कर दिया। आनन फानन में वो बच्चे को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को देखते की मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले हरहुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने चिकित्सा प्रभारी शिवसागर कनौजिया से लिखित शिकायत की है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर एएनएम और आशा के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed