{"_id":"5a0df1374f1c1b156b8b663d","slug":"201510863159-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक अब्दुल्ला और ऋषि कपूर के खिलाफ परिवाद दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक अब्दुल्ला और ऋषि कपूर के खिलाफ परिवाद दाखिल
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने परिवाद दाखिल किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई की तिथि 21 नवंबर निर्धारित की है।
चंद्रशेखर सिंह के अधिवक्ता गिरिजेश कपूर ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत नहीं पाकिस्तान का हिस्सा बताया है। साथ ही, बयान दिया है कि कश्मीर के बारे में भारत सोचना बंद कर दे। उनके इस बयान से देश के करोड़ों लोग खासे दुखी हैं। वहीं, अभिनेता ऋषि कपूर ने फारूक अब्दुल्ला के बयान का समर्थन ट्वीट कर किया है। चंद्रशेखर सिंह ने अदालत से गुहार लगाई कि परिवाद को स्वीकार मुकदमा चलाया जाए। देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बयानबाजी करने वाले दंडित किए जाएं।