{"_id":"5a036cb24f1c1bee688ba0e4","slug":"201510173874-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवहार से क्षुब्ध कर्मचारियों ने ठप रखा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवहार से क्षुब्ध कर्मचारियों ने ठप रखा कामकाज
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मंगलवार की देर रात एक युवक द्वारा दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को दिन में कुछ इमरजेंसी कर्मचारियों ने करीब घंटा भर तक कामकाज ठप रखा। बताया जा रहा है कि परिसर के एक छात्रावास में कुछ छात्रों को शराब पीते पकड़ा गया और उनका मेडिकल कराने इमरजेंसी लाया गया था। जहां इस युवक ने स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान निर्वाध रुप से इमरजेंसी चलती रही।
सूत्रों की माने तो वह प्राक्टोरियल बोर्ड में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। उधर कुछ कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप करने की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली वह मौके पर गए और बातचीत की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय की गैरमौजूदगी में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार ने कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी अपनी सुरक्षा की माग पर अड़े रहे। दोपहर करीब बारह बजे जानकारी मिलते ही चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पहुंची और कर्मचारियों संग बातचीत कर दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर माने। बता दें कि चीफ प्राक्टर ने शराब पीकर पकड़े गए छात्रों से माफीनामा लेकर छोड़ दिया।