{"_id":"59bd8b914f1c1b96688b503f","slug":"201505594257-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध करने वालों के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध करने वालों के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में छह, सात जून को मरीजों की मौत के बाद विरोध करने वालों के खिलाफ छात्रों ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला। महामना छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बीएचयू सिंह द्वार से रविदास गेट तक निकले जुलूस के माध्यम से ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
गगन प्रकाश यादव के संयोजकत्व में निकले जुलूस के दौरान कुलपति को संबोधित और बनारस के विभिन्न विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के छात्रसंघ पदाधिकारियों के हस्ताक्षर वाला मांग पत्र चीफ प्राक्टर को सौंपा। इसमें नेताओं ने मरीजों की मौत मामले पर विरोध में आंदोलन करने वालों पर अस्पताल के कुछ चिकित्सकों और दलालों के सह पर आंदोलन चलाकर बीएचयू को बदनाम करने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी बताया कि बीएचयू के नाम पर गेट के पास चल रहे एक मेडिकल स्टोर द्वारा मरीजों का शोषण किया जा रहा है, जिसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान समीर मिश्रा, अमित पटेल, कन्हैया मिश्रा, रेवती रमण त्रिपाठी, कमाल अख्तर, राहुल दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।