फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लक्सा में युवक का सिर कूंच कर हत्या

लक्सा में युवक का सिर कूंच कर हत्या

Tue, 15 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
लक्सा में युवक का सिर कूंच कर हत्या
वाराणसी। लक्सा थाना अंतर्गत लक्ष्मीकुंड पोखरा के समीप रविवार की आधी रात एक युवक का सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। मामले को लेकर पार्षद रविकांत विश्वकर्मा की तहरीर पर लक्सा थाने में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि शराब के नशे में जुआं खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है। लक्ष्मीकुंड पोखरे के आसपास पुलिस की शह पर दिन भर जुआं खेला जाता है और जुआरियों में झड़प होती रहती है। वहीं, पुलिस घटनास्थल के आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही क्षेत्र के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लक्ष्मीकुंड पोखरे के समीप रविवार की आधी रात तीन लोग शराब के नशे में आपस में गालीगलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। इलाकाई लोगों ने देखा कि दो लोग एक युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्से पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे तो सूचना पार्षद रविकांत विश्वकर्मा को दी। पार्षद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों हमलावर पत्थर छोड़ भाग निकले। उधर, घायल युवक को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 35 वर्ष के लगभग है और वह नीले रंग की जींस व लाल रंग की धारीदार फुल टीशर्ट पहना हुआ था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ लक्सा थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed