फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चला तलाशी अभियान, निकला रूट मार्च

चला तलाशी अभियान, निकला रूट मार्च

Tue, 15 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
चला तलाशी अभियान, निकला रूट मार्च
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर घोषित हाई अलर्ट को देखते हुए सोमवार को भी जिले भर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला। इस दौरान कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज, प्रमुख गंगा घाट, होटल, लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस सहित भीड़भाड़ वाले अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली। आमजन से अपील की गई कि संदिग्धों और लावारिस वस्तुओं को देखते ही उनकी जानकारी पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीकेे से हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं।
विज्ञापन

उधर, मैदागिन से चौक होते हुए बांसफाटक तक पुलिस और अर्धसैनिक सुरक्षा बलों के जवानों ने रूट मार्च किया। समूचे काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने जायजा लिया और तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। भीड़भाड़ वाले और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस का चक्रमण निरंतर जारी है। संदिग्धों पर नजर रखकर उनसे पूछताछ की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed