फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मैनहोल का ढक्कन खुला, बाइक सवार गिरा

मैनहोल का ढक्कन खुला, बाइक सवार गिरा

Fri, 21 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
मैनहोल का ढक्कन खुला, बाइक सवार गिरा
वाराणसी। जल निगम की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी से शहर के कई इलाकों में मैनहोल का ढक्कन खुला हुआ है। लोग इसमें गिर रहे हैं इसके बाद भी जलकल के अधिकारी उसे ठीक नहीं कर रहे हैं। गुरुवार की रात महमूरगंज पुलिस चौकी से आगे खुले मैनहोल में एक बाइक सवार गिर पड़ा। संयोग ठीक था कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। क्षेत्रीय लोगाें की मदद से उसे बाहर सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

महमूरगंज फ्लाईओवर के पास रथयात्रा जाने वाली सर्विस रोड पर मैनहोल का ढक्कन कई दिनों से खुला हुआ है। क्षत्रीय लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी उसे ठीक नहीं कराया गया। पुल बनने से सर्विस रोड पहले से संकरी हो गई है। साथ ही कई जगह खराब भी हो चुकी है। इसी में सीवेज पाइप लाइन के मैनहोल का ढक्कन कई दिनाें से खुला हुआ है। बाइक सवार रथयात्रा की ओर से जा रहा था। इस दौरान क्षेत्र में लाइट भी नहीं थी। आगे दिखाई नहीं देने पर उसकी बाइक मैनहोल में चली गई। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोग पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। सावन चल रहा है। कांवरियों का भी यही मुख्य मार्ग है। सावन भर लोगों को आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed