{"_id":"595d51d24f1c1b3e2a8b47b2","slug":"201499288018-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक की समस्या और सावन मेले को संपन्न कराना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक की समस्या और सावन मेले को संपन्न कराना चुनौती
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार आईपीएस राम कृष्ण भारद्वाज ने बुधवार की रात संभाल लिया। इसके पहले नवागत एसएसपी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कालभैरव मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
शहर की बेतरतीब और ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाना नवागत एसएसपी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। रोजाना शहर में जगह-जगह लगने वाला भीषण जाम शहरवासियों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए बेहद कष्टकारी होता है। इसके साथ ही आगामी चार दिनों में जिले को समझ कर 10 जुलाई से शुरू हो रहे महीने भर के सावन मेले के दौरान कांवरियों की मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर सकुशल दर्शन-पूजन संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं, बीते सप्ताह सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी क्षेत्र में की गई मुनीम की हत्या और 11 लाख की लूट का खुलासा एक बड़ी चुनौती है। इसके साथ ही कैंट थाना के हुकुलगंज क्षेत्र में छह जून को सराफा कारोबारी अवधेश सेठ को लक्ष्य कर की गई फायरिंग की गई घटना का खुलासा भी अब तक नहीं हुआ है। बताते चलें कि अवधेश सेठ बदमाशों की गोली का शिकार हुए भाजपा पार्षद शिव सेठ के बहनोई हैं। इन सबके अलावा इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी और जिले से संचालित होने वाले पूर्वांचल के माफिया गुटों की निगहबानी भी अहम चुनौती होगी।