फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएससी गणित की कट ऑफ लिस्ट जारी

बीएससी गणित की कट ऑफ लिस्ट जारी

Thu, 29 Jun 2017 02:39 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
बीएससी गणित की कट ऑफ लिस्ट जारी
वाराणसी। बीएचयू में बीएससी गणित की 537 सीटों के लिए बुधवार को कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। सामान्य श्रेणी में जहां 191 तक कट ऑफ गई है वहीं ओबीसी में 174 कट ऑफ है। ऐसे ही एससी की मेरिट 107 और एससी की 66 पर आकर रुकी है। महिला महाविद्यालय में दाखिले के लिए महिला वर्ग की सामान्य श्रेणी में 162 कट ऑफ है। इसी तरह ओबीसी में 154, एससी में 81 और एसटी में 33 तक वालों को दाखिला मिलेगा। बीएससी गणित की काउंसलिंग छह जुलाई से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगी। पहले दिन विकलांग वर्ग के मेरिट में आए 172 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसी दिन सामान्य श्रेणी वाले अभ्यर्थियों की भी काउंसलिंग होगी जो कि दो दिन चलेगी। इसके बाद ओबीसी, एससी/एसटी और कर्मचारी कोटा वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 14 जुलाई को पेड सीट पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को बीए आर्ट्स और एमएससी जूलॉजी की भी कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। चार जुलाई से शुरू होने वाली बीए आर्ट्स की काउंसलिंग के अंतर्गत पहले दिन विकलांग कोटे के तहत दाखिले होंगे। पांच जुलाई को सामान्य श्रेणी में पहली से लेकर 533 रैंक तक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। छह जुलाई को 534 से लेकर 1075, सात जुलाई को 1076 से 1628 और आठ जुलाई को 459 से 1061 रैंक तक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। दस जुलाई को ओबीसी के 586 से 1241 और 281 से 462 रैंक तक वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। 11 जुलाई को एससी के 61 से 528 और 107 से 284 रैंक तक वालों की काउंसलिंग होगी। वहीं 12 जुलाई को एसटी के 11 से 225 और 62 से 171 रैंक तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे। 13 जुलाई को कर्मचारी कोटा और पेड सीट पर काउंसलिंग होगी। 17 से संबद्ध कालेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। उधर एमएससी जूलॉजी में जनरल की मेरिट इंडेक्स 188 तक गई है। एससी में 115, एसटी में 80, ओबीसी में 150 कट ऑफ गई है। इस विषय की काउंसलिंग 13 व 14 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed