आधे शहर में बारिश से शनिवार शाम सड़कों पर बहती हुई नदी जैसा नजारा दिखा। बारिश के छह घंटे बाद तक सड़कों से पानी का स्तर कम नहीं हुआ। शनिवार को एक घंटे में अचानक गोदौलिया के इलाकों में 20 मिलीमीटर बारिश तो, वहां से तीन किमी दूर के इलाकों में सूखे जैसी स्थिति रही।
UP Weather: वाराणसी में एक घंटे में 20 मिमी बारिश, गोदौलिया की सड़क पर चार फीट भरा पानी; देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 14 Sep 2025 05:47 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में करीब 10 दिन बाद बारिश हुई तो गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल गई। वहीं, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गोदाैलिया चाैराहें पर घुटने तक पानी लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन