{"_id":"67914ba80cb37c8b4502e021","slug":"2-hours-jam-on-rajghat-bridge-vehicles-kept-crawling-from-bhadaun-octroi-till-the-halt-varanasi-news-c-20-vns1056-864480-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राजघाट पुल पर 2 घंटे जाम, भदऊं चुंगी से पड़ाव तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राजघाट पुल पर 2 घंटे जाम, भदऊं चुंगी से पड़ाव तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
वाराणसी। राजघाट पुल पर इन दिनों जाम से राहगीरों का हाल बेहाल है। पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। बुधवार सुबह राजघाट पुल पूरी तरह से चोक रहा। भदऊचुंगी तिराहे से पड़ाव के बीच जाम में वाहन रेंगते नजर आए।
आदमपुर और यातायात पुलिस जाम छुड़ाने में परेशान रही। राजघाट पुल पर एकल मार्ग होने के कारण पहले से ही पुल पर वाहनों का दबाव था। नमो घाट पर सीएनजी भराने वाले वाहनों के आवागमन के कारण जाम की स्थिति और बढ़ गई है। सुबह होते ही सीएनजी भराने वाले वाहनों की लाइन लग जाती है।
जीटी रोड से सटे नमो घाट की ओर मुड़ने के लिए वाहनों की रफ्तार जब धीमी होती है तो सड़क पर जाम की स्थित बन जा रही है। कुछ देर में ही गाड़ियों की कतार पड़ाव से भदऊ चुंगी तिराहे तक लग जाती है।
विज्ञापन
नमो घाट से लागू हो वन-वे प्लान, तब मिले जाम से निजात : नमो घाट की ओर आने-जाने वाला मार्ग फिलहाल वन-वे है। जिसके कारण दो पहिया-चार पहिया वाहनों को इसी मार्ग से जाना पड़ता है। जबकि नमो घाट के गेट नंबर तीन (राजघाट की ओर) बने रास्ते का उपयोग घाट पर आए वाहनों की निकासी के लिए किया जाए तो कुछ हद तक राजघाट पुल पर जाम से निजात मिले।
फिलहाल गेट नंबर तीन बंद रखा जाता है, जिसकी वजह से बाइक, ऑटो और कार सवारों को नमो घाट से जीटी रोड होकर जाना पड़ता है। मंडुवाडीह मार्ग पर भी बढ़ा दबाव : शहर में जाम से लोगों की राह कठिन हो गई। लहरतारा-चांदपुर मार्ग चौड़ीकरण के चलते पूरा दबाव मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर आ गया है। सुबह से शाम तक जाम से लोग हांफ रहे हैं।
उधर, लंका-सामनेघाट मार्ग पर भी जाम परेशानी का सबब बना हुआ है। पांडेयपुर-पहड़िया मार्ग भी जाम की चपेट में रहता है।