{"_id":"683ca0c12c20350cf5007aa5","slug":"1974-vehicles-seized-in-police-stations-are-becoming-junk-varanasi-news-c-313-1-svns1020-133614-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: थानों में खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे जब्त किए गए 1974 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: थानों में खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे जब्त किए गए 1974 वाहन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 26 थानों में लंबे समय से 1974 वाहनों को जंक खा रहा है। इनमें एमवी एक्ट, दुर्घटना और चोरी जैसी घटनाओं में बरामद वाहन शामिल हैं। कई थानों में इन वाहनों के रखने तक की व्यवस्था नहीं है। इन वाहनों को वर्षों से सड़क किनारे ही खड़ा किया गया है।
सड़क हादसों में क्षतिग्रस्त वाहन लंबे समय तक थानों में पड़े रहते हैं। तस्करी और चोरी व छिनौती जैसी घटनाओं के पर्दाफाश के दौरान बरामद वाहन भी शामिल हैं। इनमें बाइक, तीन पहिया, कार व ट्रक शामिल हैं। अगर सैदपुर कोतवाली की बात की जाए तो थाने के सामने सड़क किनारे वाहनों को कबाड़ की तरह फेंका गया है। इनमें कई वाहन ऐसे हैं, जिनमें मिट्टी भर गई है।
इन वाहनों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। अन्य थानों में भी लंबे समय से जब्त वाहनों की भी स्थिति ऐसी ही है। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम समय-समय पर नीलामी की प्रक्रिया अपनाता है लेकिन कई वाहनों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं। ऐसे वाहन थानों में अपने आखिरी दिन गिन रहे हैं।
विज्ञापन
खानपुर : थाने में 16 लावारिस बाइक, 23 सीज बाइक, छह चारपहिया वाहन और एक सीज जेसीबी है। वहीं गहमर कोतवाली में जब्त वाहनों की संख्या 64 है। इनमें सबसे पुराने तीन ऑटो हैं। कमोवेश यही हाल अन्य थानों का भी है, जहां वाहन लंबे समय से जब्त पड़े हैं।