फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बूथ के अंदर मोबाइल पर रोक के चलते लौटे कई मतदाता

बूथ के अंदर मोबाइल पर रोक के चलते लौटे कई मतदाता

Mon, 20 May 2019 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
बूथ के अंदर मोबाइल पर रोक के चलते लौटे कई मतदाता
वाराणसी। मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट तो बना दिया गया पर बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक की वजह से आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में कई मतदाता बिना वोट डाले ही वापस लौट गए। दोपहर तक कई लोगों के लौटने के बाद अधिकारियों ने फोन स्विच ऑफ कर या एयरप्लेन मोड में रखकर अंदर ले जाने की अनुमति दे दी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने बूथ के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा आदि ले जाने पर रोक लगा रखी है। वहीं दूसरी तरफ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बना दिए गए। इसका खूब प्रचार प्रसार भी हुआ, वहीं दूसरी ओर लोगों की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके मोबाइल फोन की वजह से लोग इसे लेकर वोट डालने पहुंचे। बूथ पर सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल अंदर ले जाने से मना कर दिया। ऐसे में पहले तो लोगों ने सुरक्षाकर्मियों को फोन थमाने का प्रयास किया पर उनके मना करने के बाद मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए भटकते दिखे। कुछ लोगों ने रिश्तेदारों, पटिदारों व परिचितों को फोन पकड़ाकर वोट डाला। बाद में दूसरे ने भी यही प्रक्रिया अपनाई। इसमें लंबा समय लगा। इस दौरान कई महिला-पुरुष बिना वोट डाले ही लौट गए। कई मतदाताओं के लौटने पर यह बात अधिकारियों तक पहुंची। वोट प्रतिशत में गिरावट न हो इसके लिए दोपहर बाद सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदाताओं को मोबाइल के साथ प्रवेश दिया जाए। बस मोबाइल को स्विच ऑफ या एयरप्लेन मोड पर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed