फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पतालों में बने अलग वार्ड, इलाज की हो मानीटरिंग

अस्पतालों में बने अलग वार्ड, इलाज की हो मानीटरिंग

Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में बने अलग वार्ड, इलाज की हो मानीटरिंग
वाराणसी। डेंगू और वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम, बचाव और नियंत्रण के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। विकास भवन सभागार में सीडीओ गौरांग राठी ने समीक्षा बैठक में अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने के साथ ही सीएमओ को नियमित मानीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव में शिक्षा विभाग, जल संस्थान, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, वन विभाग, पंचायत विभाग, सूचना विभाग, मनोरंजन कर विभाग, ग्राम विकास विभाग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। सीडीओ ने कहा कि मानसून आने से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अस्पतालों में 10-10 बेड का मच्छरदानी युक्त आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि जनपद के समस्त विद्यालयों में डेंगू व अन्य वेक्टर जनित रोगों के बचाव एवं नियंत्रण हेतु ‘क्या करें एवं क्या न करें’ से संबंधित जानकारी प्रार्थना के समय दी जाएं। नगर निगम कोे साफ-सफाई, कूंड़ा निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed