{"_id":"5c7c391bbdec22736a76aa12","slug":"191551644955-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की हंगामेदार बैठक में नहीं पास हुई जिला योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की हंगामेदार बैठक में नहीं पास हुई जिला योजना
Mon, 04 Mar 2019 02:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में रविवार को हंगामेदार बैठक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है। अपर मुख्य अधिकारी ने पुनरीक्षित बजट और आगामी वित्तिय वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों के विरोध के चलते जिला योजना को नहीं पास कराया जा सका। उधर, पिछले दिनों जिला पंचायत के कार्यो के शिलान्यास और लोकार्पण में भी पक्षपात का आरोप लगाया।
बैठक की शुरुआत में ही सपा और बसपा के जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा शुरू किया और पिछले दिनों लोकार्पण शिलान्यास का विरोध किया। जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्र ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत के पैसों पर भाजपा चुनावी खेल कर रही है। विरोध बढ़ता देख जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने हस्तक्षेप किया। बावजूद इसके विपक्षी पार्षदों के विरोध के चलते जिला योजना को पास नहीं कराया जा सका।
जिला पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 में 38 करोड़ 10 लाख 45 हजार रुपये की आय का अनुमान था। मगर, इस वित्तीय वर्ष में 52 करोड़ 95 लाख 64 हजार 870 रुपये की आय हुई। 14 करोड़ रुपये की ज्यादा आय हुई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 51 करोड़ 88 लाख 46 हजार 168 रुपये की अनुमानित आय होगी। ऐसे ही वर्ष 2018-19 में 38 करोड़ 10 लाख 45 हजार रुपये व्यय का अनुमान था, मगर इसके मुकाबले 52 करोड़ 95 लाख 64 हजार 870 रुपये व्यय किया गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 51 करोड़ 88 लाख 46 हजार 168 रुपये व्यय का अनुमान है।